Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

किराना दुकान शुरू करने लालू को मिली मदद

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। करताना निवासी लालू पुत्र जगदीश परमार गरीब परिवार से हैं। शिक्षा दीक्षा अधिक न होने से कहीं नौकरी नहीं लगी, इसलिये वह कोई छोटा मोटा व्यवसाय या किराना दुकान शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहता था। गांव के पंचायत सचिव ने एक दिन लालू को बताया कि आदिवासी युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आदिवासी वित्त विकास निगम ने स्वरोजगार योजना शुरू की है। लालू ने तुरन्त इसके लिए आवेदन कर दिया और कुछ दिन में उसे किराना दुकान प्रारम्भ करने के लिए 1.50 लाख रुपए ऋण का प्रकरण स्वीकृत हो गया। लालू की खुशी का तब ठिकाना न रहा जब उसे मालूम हुआ कि प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के हाथों उसे स्वीकृति पत्र व सांकेतिक चैक मिलेगा। गुरुवार को ग्राम केलझिरी में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल महोदय के हाथों चैक लेकर लालू और उसके परिवारजन बहुत खुश है क्योंकि अब लालू किराने की दुकान शुरू कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर सकेगा।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply