Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

२५ मार्च से प्रारंभ होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, सरसों की खरीदी

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। क्षेत्र के विधायक एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थन मूल्य पर उपज के उपार्जन की तिथि घोषित की है। उन्होंने बताया कि गेहूं, चना, सरसों और मसूर की खरीदी २५ मार्च से प्रारंभ की जाएगी। चने और गेहूं का उपार्जन प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा। वहीं मसूर का उपार्जन ३७ जिलों और सरसों का उपार्जन ४० जिलों में किया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि किसान अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाईन स्लॉट बुक कर अपनी उपज का विक्रय कर सकते हैं। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा चने का समर्थन मूल्य ५३३५ रुपए प्रति क्विंटल, गेहूं का २१२५ रुपए प्रति क्विंटल, मसूर का समर्थन मूल्य ६ हजार रुपए प्रति क्विंटल एवं सरसों का समर्थन मूल्य ५४५० रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply