Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

जिला अस्पताल का श्रीनगर एवं पुणे की टीम ने किया निरीक्षण

3 min read
Text Size:

 

खण्डवा। लक्ष्य कार्यक्रम के मापदंड अनुरूप मूल्यांकन करने के लिए शुक्रवार को नेशनल असेसर डॉ. फरा शफी श्रीनगर से एवं डॉ. ज्योति उल्हास पुणे द्वारा जिला चिकित्सालय खंडवा के मीटिंग हॉल में सर्वप्रथम ओपनिंग मीटिंग का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद हरणे की अध्यक्षता में किया गया। इसके बाद टीम द्वारा लेबर रूम, पोस्ट ऑपरेटिव रूम एवं गायनिक ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली दवाईयां, भोजन व अन्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ की और संतुष्टि जताई। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अतुल माने एवं भोपाल से डॉ. रविंद्र सिंह कंसलटेंट एन.एच.एम. एवं इंदौर की सपोर्टिव टीम जिसमें डॉ. ज्योति सिमलोट एवं प्रतिमा गौतम नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित थीं। टीम द्वारा लेबर रूम एवं ऑपरेशन थिएटर में रखने वाले सभी रिकॉर्ड रजिस्टर एवं अन्य व्यवस्था देखने पर संतुष्टि जताई तथा जो कमियां पाई गई उसे सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान आर.एम.ओ. डॉ अनिरुद्ध कौशल, डॉ. संजीव दीक्षित निश्चितना विशेषज्ञ, डॉ. लक्ष्मी डोडवे स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. निशा पवार स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ मधु तंतवार, डॉ. शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

घर के सामने खड़ी बाइक दिन के उजाले में चोरी हो गई

खंडवा। सिविल लाइन स्थित अफसरों के रहवासी वाला क्षेत्र भी चोरियों और अपराधों से नहीं बच पा रहा है। दिन के उजाले में भी चोर घर के सामने खड़े वाहन ले जा रहे हैं। ऐसी कई घटनाएं वत्सला विहार के पिछले हिस्से और नारायण नगर में घट चुकी है। हाल ही में ओमप्रकाश पिता गोविंदराम रघुवंशी ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है कि उनके घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल एमपी 12 एमजे 3417 दिन में ही दोपहर 2.40 के लगभग कोई चुरा ले गया। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में भी संदिग्ध नजर आ रहा है। इसकी शिकायत और वीडियो भी कोतवाली में दे दिया है। पुलिस खोजबीन कर रही है। लेकिन जिस क्षेत्र में न्यायाधीशों की कॉलोनी हो, पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के बंगले व दफ्तर हो। वहां भी दिन के उजाले में इस तरह की घटनाएं आखिर क्या साबित करती हैं?

 

शांति समिति की बैठक आज

खण्डवा। आगामी पर्व गुड़ी पड़वा, रमजान, रामनवमी एवं हनुमान जयंती त्यौहारों में कानून व्यवस्था के लिए की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में 18 मार्च को शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खण्डवा अरविंद चौहान ने बताया कि यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे से आयोजित होगी। उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा है।

 

91 Views
What do you think?

Leave a Reply