खण्डवा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में तकनीकी अमले के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में मनरेगा के अमृत सरोवर, पेयजल समस्या वाले ग्रामो में नवीन पेयजल कूप निर्माण, लेबर नियोजन, एन.एम.एम.एस. के माध्यम से मजदूरों की उपस्थिति, शासन द्वारा अनुमत्य निर्माण कार्य ही कराने, आंगनवाड़ी भवन, विगत वर्ष के अपूर्ण कार्य पूर्ण करने, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी तथा सहायक परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।






