Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

जिला कोटवार संघ द्वारा एक रैली निकालकर शांति पूर्वक प्रदर्शन के आज सातवें दिन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को पुनः सौंपा ज्ञापन

2 min read
Text Size:

 

 

 *आठनेर मुकेश सोनी*

जिला कोटवार संघ के बैनर तले जहां पूरे प्रदेश में कोटवार संघ द्वारा हड़ताल प्रदर्शन किया जा रहा है वही आज बैतूल जिला मुख्यालय पर जिला कोटवार संघ द्वारा शांति पूर्वक एक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कोटवार संघ के जिला अध्यक्ष मधु सरण कर ने बताया कि प्रदर्शन स्थल उद्योग ऑफिस के सामने से रैली निकालकर शिवाजी चौक होते हुए यह रैली पुण वापिस संयुक्त जिला कार्यालय बैतूल पहुंची जहां मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बैतूल को अपनी 4 सूत्रीय मांगों के संबंध में शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंपा इस रैली की विधिवत कोटवार संघ द्वारा 16 मार्च को अनुविभागीय अधिकारी बैतूल एवं थाना प्रभारी कोतवाली बैतूल को सूचना देकर रैली निकालने की अनुमति कोटवार संघ द्वारा मांगी गई थी जिसके परिपालनमें आज हमारे द्वारा शांतिपूर्वक रेली निकालकर पुनः मुख्यमंत्री के नाम 4 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया श्री सरनकरने बताया कि हमारी हड़ताल दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है पहले हम तपिश में बैठते थे अब अचानक मौसम में बदलाव आने के कारण भारी बारिश में भी हमें हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है माननीय मुख्यमंत्री जी हमारी मांगों को जायज मानते हुए हमारी चारों मांगों को स्वीकार करें और हमारी हड़ताल वापस करें इसी निवेदन के साथ हमने आज माननीय मुख्यमंत्री जी को के नाम ज्ञापन माननीय कलेक्टर महोदय को सौंपा है श्री सरनकर ने बताया कि सभी संगठन कोटवार साथी भाई-बहन सभी आजकीइस महारैली में उपस्थित हुए थे अलग-अलग ग्राम विकास खंड सभी तहसीलों से लेकर आज सभी जिला मुख्यालय पहुंचे थे सभी ने एक सूत्र में एक बैनर तले आकर आज इस महारैली को सफल बनाया मैं अध्यक्ष होने के नाते मेरे सभी कोटवार भाई बहनों का इस रैली में अपने छोटे-छोटे अंचलों से पधारने पर मैं संगठन की ओर से आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं आशा करता हूं कि माननीय मुख्यमंत्री जी हमारी मांगों को जल्दी ही सुनेंगे और हमें न्याय देंगे

142 Views
What do you think?

Leave a Reply