Skip to content
Friday, 23 October 2026
खरगोन

नशे की लत बढ़ा रही शहर में चोरियो का ग्राफ    

1 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – शहर में नशा खोरी बढ़ते ही बढी छोटी चोरी का भी ग्राफ बढ़ने लगा है । ऐसे स्थित में अब असमाजिक तत्त्व और अज्ञात चोरों द्वारा धार्मिक स्थलों को भी अपना निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे ।जबकि हाल ही में बड़वाह पुलिस ने दीवार तोड़कर महंगे मोबाईल चुराने वालों को हिरासत में लिया है। जिसके बाद अज्ञात चोरों ने गुरुवार शाम में ही इंदौर रोड स्थित आदर्श नगर कालोनी में बने श्री अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया ।इस चोरी की जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी द्वारकाप्रसाद शर्मा ने बताया की गुरुवार शाम में जब में मंदिर में आरती करने गया ।तो मालूम हुआ कि मंदिर में लगाई दो घंटी,दो पीतल की बढ़ी परात और एक स्टील और एक पीतल का घड़ा चोरी हो गया ।जिसकी सूचना श्री शर्मा ने थाने पर दी ।सूचना पर आरक्षक दिनेश उपाध्याय ने मंदिर आकर बारीकी से जांच कर पंडितजी से पूछताछ की । फिलाल पुलिस इस चोरी की छानबीन के लिए सीसी टीवी कैमरे में घटना के फुटेज देखने की बात कह रही है ।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply