Skip to content
Friday, 23 October 2026
खरगोन

मुख्यमंत्री और लाडली बहनाओं के बीच की दूरी कम करने बनाया गलियारा

2 min read
Text Size:

 

– कलेक्टर व एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अनोखा तीर, खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को खरगोन में लाडली बहना और पेसा एक्ट जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम बिस्टान के अनकवाड़ी में आयोजित होगा। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशानुसार पहली बार मंच से लाडली बहनाओं के नजदीक पहुंचने के लिए रैंप बनाया जा रहा है। जिससे लाडली बहनाओं और मुख्यमंत्री के बीच के फासले को कम किया जाएगा। रैंप-गलियारे के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान लाडली बहनाओं और पेसा एक्ट से उत्साहित जनता के बीच पहुंच पाएंगे। अब तक हुए कार्यक्रमों में मंच के बाद डी और सुरक्षा कारणों से आवश्यक दूरी के अनुसार पांडाल व मंच बनाया जाता रहा है। लेकिन अनकवाड़ी में रैम्प का पहली बार कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले के पलोना और कोटा बुजुर्ग के किसानों के खेतों के संतरे और स्ट्रॉबेरी की बकैट भी सौपेंगे। गुरुवार को कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी जिलाधिकारी और जनपद सीईओ व सीएमओ के साथ गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा कर तैयारियों की जानकारी ली। बैठक व्यवस्था को लेकर कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि सभी सेक्टरों में नागरिकों की देखरेख खासकर पानी की व्यवस्था समुचित करे और कमी होने पर तुरन्त उपलब्ध कराने के लिए अमले को तैनात करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा कार्यक्रम में पेसा एक्ट के अध्यक्ष और ग्राम सभा के सभापति भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के अवलोकन के दौरान एसपी धर्मवीर सिंह ने तैनात पुलिस अधिकारियों को भी कार्यक्रम की गरिमा और महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए समझाइश दी। साथ ही कलेक्टर श्री वर्मा और एसपी श्री सिंह ने यहां बने हेलीपेड का भी अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, एएसपी मनीष खत्री, एसडीएम ओएन सिंह, एसडीओपी राकेश शुक्ला, अजय दुबे, मनोहर गवली, संजू चौहान और सभी जिला अधिकारी भी मौजूद रहे।

——————————–

91 Views
What do you think?

Leave a Reply