Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

समरसता शिविर : आपसी सहमति से हुआ भूमि विवादों का निराकरण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया तहसील के ग्राम पंचायत बागरूल, खेड़ीनीमा, रिजगांव व कोलीपुरा में मंगलवार को समरसता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे ने राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ ग्राम खेड़ीनीमा में लगभग तीन साल से चल रहे खेत की सीमा संबंधी विवाद का आपसी सहमति से निराकरण कर दोनों पक्ष को फूलमाला पहनाकर स्वागत कर प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इसी प्रकार ग्राम कुंजरगांव में मौके पर जाकर उभय पक्ष शंकरलाल कोरकू व सेवाराम जाट का लगभग 60 साल पुराना बाड़े की भूमि संबंधी विवाद का आपसी सहमति से निराकरण कराया गया। शिविर प्रभारी हंडिया नायब तहसीलदार आशीष मिश्रा ने बताया कि चारों ग्राम पंचायतों में शिविर के दौरान सीमा विवाद संबंधी 1, नामांतरण संबंधी 8 व बंटवारे संबंधी 2 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके अलावा टिमरनी तहसील के ग्राम मनियाखेड़ी, सोडलपुर, सिरकम्बा, गाड़ामोड़खुर्द व आलमपुर में आयोजित समरसता शिविर में जाति प्रमाण-पत्र, भूमि बंधक विभाजन, नामांतरण की अद्यतन खसरा नकल एवं अन्य समस्याओं के कुल 63 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

230 Views
What do you think?

Leave a Reply