Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

सरोजबाई व राधेश्याम की समस्या हल हुई, अब हर माह मिलेगी पेंशन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सोडलपुर निवासी राधेश्याम ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर बताया कि वह अत्यंत गरीब परिवार से है। बुढ़ापे में अब मजदूरी भी नहीं कर सकता इसलिये उसकी वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की जाए। कलेक्टर श्री गर्ग ने टिमरनी के जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को फोन से निर्देश दिए कि आवेदक श्री राधेश्याम की पात्रता का परीक्षण कर इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की जाए। कुछ ही देर में राधेश्याम की इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन सामाजिक न्याय विभाग से स्वीकृत हो गई और वह खुशी-खुशी अपने घर गया। इसके अलावा खिरकिया निवासी संजय सेन का गत दिनों निधन हो गया था। संजय के अचानक निधन के बाद से ही उसकी पत्नि सरोजबाई के समक्ष परिवार के पालन पोषण की समस्या खड़ी हो गई क्योंकि घर में बच्चे छोटे थे और अन्य कोई कमाने वाला नहीं था। मंगलवार को सरोजबाई अपनी यह समस्या लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर ऋषि गर्ग से मिली तो उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि सरोजबाई की पात्रता देखते हुए कल्याणी पेंशन आज ही स्वीेकृत की जाए। कुछ ही देर में सरोजबाई की कल्याणी पेंशन स्वीकृत कर दी गई। अब हर माह सरोजबाई को पेंशन राशि मिलेगी, जिससे उसे परिवार के पालन पोषण में मदद मिलेगी।

204 Views
What do you think?

Leave a Reply