Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव शुरू

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के खेड़ीपुरा स्थित जैन मंदिर में बुधवार से जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव प्रारंभ हो गया है। जैन समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन भक्तिभाव के साथ आराधना की गई। इस दिन सुबह 7 बजे से 24 घंटे का अखंड भक्तांबरपाठ का आयोजन हुआ। वहीु दूसरे दिन यानि गुरूवार को श्रीजी का अभिषेक जलधारा, शांति धारा एवं भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन होगा। समाज के संजय जैन ने बताया कि धार्मिक आयोजन में संपूर्ण जैन समाज की सहभागिता रहेगी। इसी दिन शाम के समय महिला परिषद पालना झुलाने का कार्यक्रम करेंगी।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply