Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

यादव स्पोट्र्स क्लब में मनाया महिला दिवस

1 min read
Text Size:

 

खंडवा। यादव स्पोट्र्स कराटे वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर अमृता यादव, विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे, एडिशनल एसपी सीमा आलवा की उपस्थिति में कुर्सी रेस, रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में सभी अतिथि व महिलाओं ने भाग लेकर अपने बचपन के दिनों को याद किया। कुर्सी रेस में प्रथम अनीता यादव व द्वितीय प्रियंका कुंदन मालवीय, तृतीय वंदना फूलमाली को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

रस्साकशी में महापौर की टीम प्रथम रही व द्वितीय स्थान चारुलता यादव व समाजसेवी की टीम रही। दोनों ही टीम को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कोच नेहा यादव ने बताया कि इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे अपराजिता कार्यक्रम में प्रशिक्षित बालिकाओं व महिलाओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यादव स्पोट्र्स कराटे वेलफेयर सोसाइटी टीम लीडर मोहित मालाकार, अभिषेक खोसला, गगन झा, संजय धुर्वे, आयुषी यादव, पिंकी गडेल, दीप्ति परते, मनीषा कनाडे, पूर्वी चोकरिया, हर्षिता फुलमाली व टीम वालेटियर ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन पूजा जैन ने किया।कराटे कोच नेहा यादव अतिथि व महिलाओं एवं बालिकाओं का आभार माना।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply