Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

नपा खरगोन ने सफाई मित्र क्षमता वर्धन पर की कार्यशाला

1 min read
Text Size:

खरगोन 15 मार्च 2023। नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा ‘स्वच्छ भारत मिशन‘ स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत स्वच्छता पाठशाला के तहत सफाई मित्रों की क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया। कार्यशाला में सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरणों का वितरण; मास्क, जैकेट, गम बूट, हेलमेट, ग्लब्ज वितरीत कर सफाई कार्य करते हुए उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सफाई मित्रों को एवं स्वच्छता में सहयोग देने वाली संस्थाएं स्कूल, हॉस्पिटल, कार्यालय, स्व सहायता समूह, बाजार, होटल व स्वच्छता चौंपियंस, सामाजिक संस्था आदि को भी सम्मानित किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की गाइडलाइन के मापदंडों के अनुसार बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। ताकि सर्वेक्षण में खरगोन शहर को नंबर वन पर लाया जा सके। कार्यक्रम पूर्णत जीरो वेस्ट इवेंट आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, सभापति श्री चंद्रपाल सिंह तोमर, श्रीमती पूजा जितेंद्र चोपड़ा, श्री धीरेंद्र सिंह चौहान, श्रीमती बेबी बाई मंडलोई, श्रीमती संध्या दांगी, श्रीमती दुर्गा बाई किशोर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती प्रियंका पटेल, स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रकाश चित्ते, एसबीएम सलाहकार श्री अंकित कानूनगो, आईईसी टीम, एवं समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply