Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

बालिकाओं को मिली स्कूल चले अभियान की साइकिलें

1 min read
Text Size:

 

खरगोन 15 मार्च 23/ स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत शासन द्वारा बालिकाओं को साइकिल प्रदान करने का प्रावधान है। इसी के अंतर्गत बुधवार को कन्या उच्चतर मा. वि क्रमांक 1 खरगोन में कक्षा 9वी की छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। सायकिल वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा और प्राचार्य श्री आरपी गुप्ता ने साइकिलें वितरित की। इस अवसर पर वरीष्ठ व्याख्याता श्री राजेंद्र पाटीदार, श्री रेवलिया, श्री मंडलोई, खेल शिक्षक श्री शाहिद शेख, पवन भावसार उपस्थित रहे।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply