Skip to content
Friday, 30 October 2026
बैतूल

नगर परिषद द्वारा लाडली बहना योजना के तहत ईकेवाईसी का कार्य प्रारंभ

2 min read
Text Size:

 

 *आठनेर मुकेश सोनी*

 

कार्यालय नगर परिषद आठनेर द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 अंतर्गत पंजीयन पूर्व समग्र इकेवाईसी हेतु निकाय के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई जिसके लिए सभी वार्ड प्रभारी डोर टू डोर हितग्राहीयो के इकेवाईसी के कार्य में लगे हुए हैं एवम् वार्ड 15 महावीर वार्ड में समग्र ekyc हेतु शिविर लगाया गया जिसमे लगभग 103 हितग्राहियों के समग्र इकेवाईसी का कार्य मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी के मार्ग दर्शन में किया गया जिसमे वार्ड प्रभारी देवा खंडवे रमेश रावंधे कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल डोहरे के द्वारा उक्त कार्य संपादित किया जा रहा है उक्त संबंध में जानकारी देते हुए नगर परिषद आठनेर के मुख्य नगर परिषद अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी द्वारा बताया गया कि शासन के आदेश अनुसार नगर के सभी 15 वार्डों में कैंपर कर सभी लाडली बहना योजना में जिन बहनों के ईकेवाईसी नहीं हुई है उनकी ईकेवाईसी करने का कार्य नगर परिषद द्वारा प्रत्येक वार्ड में किया जा रहा है चेन्नई बहना अपने दस्तावेज लेकर अपने वार्ड में जहां भी ईकेवाईसी के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर एवं परिषद के कर्मचारी बैठे हैं आप वहां जाकर अपने कागज उनके पास प्रस्तुत कर वे आपकी ईकेवाईसी तुरंत कर देंगे श्री तिवारी ने बताया कि आज वार्ड क्रमांक 15 ईदगाह नगर में यह कार्य चल रहा है परंतु सरवर की बहुत परेशानी आने से बहुत कम बहनों की e-kyc हो पा रही है जैसे ही सरवर की समस्या हल होती है तो ज्यादा से ज्यादा लाडली बहना योजना की सभी बहनों के ईकेवाईसी जल्दी जल्दी होने लगेगी श्री तिवारी ने सभी बहनों से अपील करते हुए कहा है कि आप निशुल्क हमारे परिषद के द्वारा प्रत्येक वार्ड में जो काउंटर प्रत्येक मोहल्ले में वार्ड के पार्षदों के निर्देशन में रहेंगे वही परिषद के कर्मचारी भी समय-समय पर आप लोगों से संपर्क करते रहेंगे आप अपने कागज लेकर उक्त काउंटरों पर पहुंचे और अपनी ईकेवाईसी कराएं

126 Views
What do you think?

Leave a Reply