Skip to content
Saturday, 24 October 2026
बैतूल

कोटवार संघ की हड़ताल का आज छठवां दिन

3 min read
Text Size:

 

 *आठनेर मुकेश सोनी*

 

मध्य प्रदेश कोटवार संघ जिला बैतूल द्वारा लगातार छह दिनों से कलेक्टर परिसर के सामने कोटवार संघ की हड़ताल अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर चल रही है जिसका अभी तक किसी भी प्रकार का सरकार द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है उक्त संबंध में आज कोटवार संघ के जिला अध्यक्ष मधु सरण कर ने बताया कि सरकार ने अभी तक हमारी कोई सुध नहीं ली है एवं हमारी मांगों पर कोई ध्यान सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है जिससे हमारे कोटवार भाई प्रति दिवस तपती दोपहर में इस कलेक्टर परिसर के सामने हमारी माता बहने एवं भाई लोग प्रति दिवस हड़ताल पर बैठकर सरकार से हाथ जोड़कर निवेदन प्रतिदिन कर रहे है परंतु किसी भी प्रकार का हमारे संगठन एवं हड़ताल से सरकार को उन तक हमारी आवाज नहीं पहुंच पा रही है या सरकार हमारे तरफ ध्यान नहीं दे रही है यह समझ से परे है वही संगठन के अशोक सातनकर खेमचंद पंडोले जियालाल चौकीकर मिथलेश चंदेलकर मारुति वामन कर विमला अंबुलकर माया वाईकर नंदकिशोर तायवाडे गणेश चौकी कर दिलीप बेलवंशी देव राव पवार आदि जनों ने बताया कि हम प्रति दिवस हड़ताल के लिए अपने-अपने घरों से प्रति दिवस जिला मुख्यालय पहुंचते हैं और हड़ताल पर प्रति दिवस की भांति बैठ जाते हैं जिससे हमारे दूसरे अन्य काम भी प्रभावित हो रहे है इन सभी ने सरकार से मांग की है कि हमारी मांगों को जायज मानते हुए हमें न्याय देकर हमारी हड़ताल को तुरंत खत्म की जाए वही कुंवर लाल झर बड़े लोकेश पाटिल ने बताया कि हमारे जिला अध्यक्ष मधुसरण कर के नेतृत्व में हम छदिवस से कलेक्टर परिसर के सामने हड़ताल पर बैठे हुए हैं परंतु सरकार हमारी किसी भी मांग पर कोई भी हमारे लिए किसी भी प्रकार का सरकार के तरफ से हमारी मांगों को वह हमें संतुष्ट पूर्ण जवाब तक सरकार से नहीं आ रहा है जिससे यह हड़ताल बढ़ती ही जा रही है सभी ने सरकार से मांग की है कि हमारी चारों मांगे जायज है और इस जायज मांग को भी सरकार नहीं मान रही है इससे ऐसा लग रहा है कि सरकार हमारी ओर ध्यान ही नहीं दे रही है कोटवार संघ के जिला अध्यक्ष मधु सरनकर ने सरकार से पुनः मांग करते हुए कहा कि सरकार हमारी मांगों को उचित मानकर आप हमें हमारी मांगों को उचित मानकर हमें अनुग्रहित करें और हमारी मांगों का सम्मान करते हुए हमें इन मांगों का लाभ देकर हमारी हड़ताल खत्म करें

257 Views
What do you think?

Leave a Reply