Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खरगोन

पैदल जा रहे अज्ञात युवक को ट्रक ने रौंदा हुई मौत 

1 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – निमाड़ क्षेत्र के बड़वाह स्थित इंदौर इच्छापुर हाइवे पर बडी वाहन दुर्घटना का ग्राफ इन दिनों काफी हद तक बढ़ चुका है ।एक बाद एक लगातार वाहन हादसे में किसी न किसी परिवार का चिराग बुझ रहा है ।ऐसा ही एक वाहन हादसा बुधवार दोपहर करीब 3 बजे इंदौर नाका बड़वाह पर घटित हुआ ।जिसमे एक अज्ञात युवक की जान चली गई ।हादसा इतना भयानक था की युवक का एक हाथ धड़ से अलग गया ।घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया ।जबकि पुलिस ने ट्रक क्रमांक आर जे 50 जी ए 4092 को हिरासत में लिया है । वही पुलिस ने मृतक युवक का शव पीएम के लिए बड़वाह शासकीय अस्पताल पहुंचाया ।उल्लेखनीय है की घटना के दौरान अज्ञात युवक बड़वाह से इंदौर रोड की ओर पैदल जा रहा था ।तभी इंदौर की ओर से आ रहे लोडिंग ट्रक की चपेट में युवक आ गया ।घटना की सूचना पर एसडीओपी विनोद दीक्षित अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे । फिलाल। पुलिस इस घटना के कारणों को लेकर जांच कर रही है ।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply