Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

श्री झूलेलाल समर्थ पैनल की विशाल वाहन रैली 23 को

2 min read
Text Size:

 

खंडवा। श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के सदस्यों की एक बैठक चेट्रीचंड महोत्सव को जोरदार रूप से मनाया जाने के लिए सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में समाज के वरिष्ठ टीकमदास चावला एवं मंडल सचिव श्री हरीश आसवानी की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुई। यह जानकारी देते हुए पैनल सचिव रजत मंगवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस बैठक में समस्त सदस्यों ने एकमत होकर चेट्रीचंड महोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने का निर्णय लिया।

बुधवार 22 मार्च पूर्व रात्रि ठीक 12 बजे श्री झूलेलाल मंदिर परिसर में गोला बारुद के आयोजन के तहत रंगबिरंगी आतिशबाजी से आकाश गुंजामान होगा। श्री झूलेलाल समर्थ पैनल सदस्यों द्वारा समाजजनों से अपील की गई है कि चैटीचंड के दिन रात्रि में प्रत्येक घरों पर दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जाए। वहीं मुख्य दिवस 23 मार्च को प्रात: 9 बजे से पैनल के समस्त सदस्यों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति में एक विशाल वाहन रैली श्री झूलेलाल मंदिर से गगनभेदी जयकारों के साथ निकाली जाएगी जो कि श्यामधाम से मोधट रोड, शिवाजी चौक, जलेबी चौक, नगर निगम, घंटाघर, बाम्बे बाजार, दूध गली, बुधवारा बाजार, मां हिंगलाज मंदिर, तीन पुलिया, रेलवे स्टेशन, अग्रसेन चौराहा, कहारवाड़ी, जय अंबे चौक, शनि मंदिर, नई बस स्टैंड होते हुए पदम नगर से सिंधी कॉलोनी झूलेलाल मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी।

बैठक के दौरान श्री झूलेलाल समर्थ पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी, मंडल सचिव हरीश आसवानी, राहुल गेलानी, अनिल सबनानी, विक्रम सहजवानी, अशोक मंगवानी, गिरीश वासवानी, निर्मल मंगवानी, मनीष मालानी, शेखर चंदवानी, रजत मंगवानी, धर्मेंद्र छुट्टानी, हितेश लालवानी, आशीष राजानी, रोहित आर्तवानी, किशोर आहूजा, दीपेश हिंगोरानी, कैलाश गोस्वामी, संजय लालवानी, दयाराम नेभनानी, बाबू बिनवानी, नवीन आसवानी, प्रदीप मोटवानी, नरेश लालवानी, राजकुमार कृपलानी, मातृशक्ति आदि सहित बड़ी संख्या में पैनल के सदस्य उपस्थित थे।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply