Skip to content
Saturday, 24 October 2026
बैतूल

पूर्व पार्षद पवन उबना रे के खेत में लगी आग आग पर तुरंत पाया काबू बड़ा नुकसान होने से बचा

2 min read
Text Size:

 *आठनेर मुकेश सोनी*

। आठनेर मुलताई रोड गोरखनाथ मंदिर के आगे खापा जोड़ के पास स्थित पूर्व पार्षद पवन पिता भीमराव उबना रे के खेत में आज अचानक आग लगने से गेहूं की थोड़ी सी फसल एवं भूसा जल ही रहा था कि वहां से गुजर रहे राहगीर नदीम शेख हाफिज चौधरी नदीम काजी एवं भीमराव जी उबना रे स्वयं खेत मालिक उस खेत में अकेले आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे परंतु इन तीनों राहगीरों ने तुरंत खेत पर पहुंचकर आग बुझाने में भीमराव जी की मदद करना शुरू किया एवं आग पर काबू पाने का प्रयास किया इसी बीच नदीम शेख ने फायर ब्रिगेड को इस घटना की सूचना दी जिस पर फायर ब्रिगेड तुरंत वहां पहुंची और आग पर काबू पाया गया ज्ञात रहे कि अगर तुरंत इस आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के खेतों में भी गेहूं एवं चने की फसल लगी हुई है और अब काटने की कगार पर है अगर यह आग ज्यादा तेज होती एवं उस पर तुरंत काबू नहीं पाया जाता तो पड़ोसियों के खेत में भी आग फैल सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था नदीम शेख ने बताया कि मवेशियों के लिए उसी खेत में भूसा भी रखा हुआ था परंतु भूसा भी जलकर खाक हुआ है और 2/4 बोरो की गेहूं की खड़ी फसल भी जल गई है परंतु तुरंत हम सभी ने एवं खेत मालिक भीमराव जी ने पत्तों की मदद से एवं धूल मिट्टी डाल डाल कर आग पर काबू पाया जब तक फायर ब्रिगेड भी पहुंच चुकी थी और फायर ब्रिगेड ने भी इस आग पर काबू पाने में भारी मदद करी है आजू बाजू के किसानों द्वारा इन राहगीरों की आग बुझाने में मदद करने पर सभी ने इन्हें धन्यवाद ज्ञापित कर का है कि अगर आज आप नहीं होते तो हमारी फसल पूरी जलकर खाक हो जाती सभी किसानों ने इन्हें धन्यवाद भी दिया है

106 Views
What do you think?

Leave a Reply