नारी शक्ति का एक नया आयाम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
हरदा। महिलाओं को सशक्त बनाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के छोटे से जिले हरदा में सतीश गुर्जर के वसुधैव कुटुम्बकम टीम के  कलाकारों ने नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने अनूठी कलाकृति बनाई। इसमें देश के कोने-कोने से आए कलाकार शामिल हुए।
अनूठी मानवीय कलाकृति बनाई
वसुधैव कुटुम्बकम टीम ने 5 मार्च को स्थानीय नेहरू स्टेडियम में 2500 महिलाओं के साथ मिलकर 40,000 स्क्वायर फिट में महामहिम राष्ट्रपति की “मानवीय कलाकृति” बनाई। इसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभी तक के जीवन के 6 अलग अलग रूपों को प्रस्तुत किया। इसमें पहली आकृति जन्म, दूसरी विद्यार्थी, तीसरी शिक्षक, चौथी राज्यपाल, पांचवी राष्ट्रपति और अंत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का ऑफिशियल लोगो दर्शाया है। कलाकार सतीश गुर्जर ने कहा कि हमारी राष्ट्रपति महोदया  समस्त नारियों की प्रेरणा स्त्रोत हैं। इसके साथ-साथ हमने हरदा जिले में अपने अपने कार्यक्षेत्र मे उत्तम कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।ज्ञात हो कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जन्म उड़ीसा के मयूरभंज के बेड़ापोसी गांव में संथाल समुदाय में 20 जून 1958 को हुआ था। उन्होंने उड़ीसा में अपने गांव से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, स्नातक की पढ़ाई करने वे भुवनेश्वर चली गई, फिर उड़ीसा के बिजली विभाग में उन्हें जूनियर असिस्टेंट के पद पर नौकरी मिली। उसके बाद उन्होंने अरविंदो इंद्रिगल एजुकेशन में टीचर के तौर पर काम किया। तत्पश्चात उन्होंने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने भाजपा के साथ खुद को जोड़ा और सन 2015 से 2021 तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। हाल ही में एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव 2022 में वे 15 वें महामहिम के रूप में चुनी गई। श्री गुर्जर ने कहा कि हमारी टीम उन सभी महिलाओं को सलाम करती है जो दुनिया भर में चमत्कार कर अपने देश को गौरवान्वित कर रही हैं।
313 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!