Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की डीआरएम के साथ बैठक

4 min read
Text Size:

-खंडवा, बुरहानपुर, नेपानगर के रेल मुद्दों पर हुई चर्चा
-डोंगरगांव, कोहदड़, बगमार में रेल ओवर ब्रिज और अंडरपास बनाने पर बनी सहमति
-खंडवा स्टेशन पर विभिन्न निर्माण कार्यों को दिसम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिए
खंडवा। भुसावल मंडल कार्यालय में शनिवार को खंडवा बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने डीआरएम एसएस केडिय़ा और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। 2 घंटे तक चली बैठक में सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल ने अधिकारियों से खंडवा, बुरहानपुर, नेपानगर के रेलवे संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर दिशा निर्देश जारी किए। सांसद प्रवक्ता सुनील जैन, मध्य रेल समिति पूर्व सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि भुसावल मंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सर्वप्रथम तीन पुलिया निर्माण में रेलवे की बार-बार अनुमति लेने पर पर नाराजगी जताई। इस पर डीआरएम केडिय़ा ने बताया कि उनके विभाग द्वारा सेतु निगम द्वारा मांगी जाने वाली सभी अनुमतियां देने में पूरा सहयोग कर रहे है। अभी सेतु निगम द्वारा रेलवे ट्रैक पर पिलर्स, ब्रिज की डिजाइन उन्हें प्राप्त नहीं हुई यह प्राप्त होते ही इसको हेड क्वार्टर से मंजूरी करवा देंगे। सांसद पाटिल ने डोंगरगांव और कोहडड़ के बीच 30 गांवों से अधिक लोगों को अंडरपास में पानी भर जाने पर ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। यहां रेल ओवर ब्रिज बनाने की मांग रखी। इस पर डीआरएम केडिया ने आश्वस्त किया कि डोंगरगांव और कोहदड के साथ ही बागमार में अंडर पास के लिए अगले हफ्ते मौका मुआयना कर इसका प्रस्ताव बनाकर हेड क्वार्टर भेज रहे हैं। खंडवा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य में निर्माण विभाग द्वारा सीआरएस निरीक्षण के बाद काम को बंद करने पर नाराजगी जताई। सांसद पाटिल ने प्लेटफार्म न 4,5 को अधूरा छोडऩे का कारण जानना चाहा तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्हें दिसंबर तक सभी निर्माण सभी कार्य पूरे चाहिए। इसके लिए रेलमंत्री तक यह विषय उठायेंगे। इस पर निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 5 पर एक महीने का पुरा कर देंगे तथा प्लेटफार्म नंबर 3,4 पर लिफ्ट लगाने का काम शुरू कर दिया है। अन्य यात्री सुविधाओं को दिसंबर के पहले कर देगें। इसमें प्लेटफार्म नंबर 3,4 को विस्तार देकर सभी यात्री सुविधाओं को देगें। अधिकारियों ने बताया प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 5 पर एस्क्लेटर 3,4  महीने में लगा देंगे। दिसंबर तक प्लेटफार्म नंबर 3,4,5 को आपस में ट्रैक कनेक्ट कर सिंगनलिंग का काम पूरा कर देंगे। सांसद पाटिल ने खंडवा स्टेशन पर रि डेवलपमेंट की योजना पर चर्चा की। इस पर डीआरएम केडिय़ा ने बताया कि खंडवा स्टेशन रि डेवलपमेंट रेलवे बोर्ड और आरएलडीए के मार्गदर्शन में किया जायेगा, इसके लिए 2 दिनों पूर्व ही दिल्ली से अधिकारी आए थे इस पर डिजाइन, प्लानिंग नए सिरे से चल रही है। इसमें 36 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज की प्लानिंग है जिस पर वेटिंग हॉल, रेस्टोरेंट, पैदल आवागम की व्यवस्था आदि रहेगी। बाहरी परिसर सौन्दर्यीकरण सहित एअरपोर्ट समान सुविधा की योजना पर काम चल रहा है। खंडवा सनावद यात्री ट्रेनें चलाने पर डीआरएम केडिया ने कहा कि ट्रेन चलाने के निर्णय रेलवे बोर्ड, हेड क्वार्टर से लिए जाएंगे। इस पर सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात कर ट्रेन चलवाने की बात कही। सांसद पाटिल ने प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर सर्कुलेटिन एरिया का काम दिसंबर के पहले पूरा करने का अल्टिमेटम दिया। सांसद पाटिल ने प्लेटफार्म नंबर 4 पर मेमू और शटल ट्रेन खड़ी की जा सके इस हिसाब से प्लेटफॉर्म को तैयार करने के के निर्देश भी दिए। इस बैठक में मध्य रेल समिती पूर्व सदस्य मनोज सोनी, दिलीप पाटिल, नरेंद्र शिंदे, रवि मलानी व सीनियर डीसीएम डा. शिवराज मानसपुरे, एडीआरएम सुनिल कुमार सुमन और नवीन पाटिल, सीनियर डीओएम आरएन मीणा, डिप्टी सीई पंकज धवारे, सीनियर डीईइन निशिथ कुमार मल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

317 Views
What do you think?

Leave a Reply