नर्मदापुरम- जिला प्रशिक्षण केंद्र नर्मदापुरम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश के अंतर्गत विश्वास मॉड्यूल के तीन दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक गुरुवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य, जल एवं स्वच्छता के लिए ग्राम स्तरीय समन्वित पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ग्राम स्तर पर संचालित ग्राम सभा समिति के वर्ष में संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया, यही प्रशिक्षण आगामी वर्ष में ग्राम स्तर पर प्रशिक्षित सदस्यों द्वारा अपने-अपने विकास खंडों में दिया जाएगा, प्रशिक्षण का समापन सीएमएचओ दिनेश देहलवार एवं डीएचओ डॉ रमेश वर्मा द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया, इस अवसर पर विश्वास मॉडल के राज्य प्रशिक्षक कमलेश मसीह, शैलेन्द्र शुक्ला, डीसीएम चंद्रगोपाल मलैया, राज्य एमजीसीए सदस्य, जिला एमजीसीए सदस्य गौरव सेठ, शेर सिंह बढ़कुरु, ब्लॉक एमजीसीए के सदस्य, बीसीएम सोहागपुर एवं बनखेड़ी तथा चयनित आशा सुपरवाइजर उपस्थित रही।
विश्वास माड्यूल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Text Size:
92 Views
What do you think?






