हरदा- विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय हरदा में 3 मार्च को जन्मजात श्रवण बाधित बच्चो के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी. सिंह ने बताया कि श्रवण संबंधी समस्या की सही पहचान की जा कर बधिरता को प्रारंभिक उपचार, हियरिंग ऐड, स्पीच थेरेपी एवं ऑपरेशन के माध्यम से रोका जा सकता है एवं इससे होने वाली विकलांगता को 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। उन्होंने नागरिको से अपील की है कि इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ उठावें। ऐसे बच्चे जो जन्म से श्रवण बाधित है, बोलने मे जिनको समस्या है या ऐसे बच्चे जिनके दोनों कान रहित हो, शिविर में लाभ उठा सकते है। शिविर में आने वाले हितग्राही अपने साथ पुरानी रिपोर्ट एवं जन्म प्रमाण, आधार कार्ड और एक फोटो अवश्य लावें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजो को निःशुल्क जॉच के साथ आवश्यक दवाईयॉ प्रदान की जावेगी एवं जिन्हे सर्जरी की जरूरत है, उनकी जॉच कर उच्च संस्थाओं में रेफर कर सर्जरी करायी जावेगी।
विश्व श्रवण दिवस पर कल जिला अस्पताल में लगेगा निःशुल्क जॉच शिविर

Text Size:
145 Views
What do you think?





