Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

ग्राम बेलम बुजुर्ग की एक युवती ने नर्मदा नदी में लगाई छलांग 

1 min read
Text Size:

विकास पवार बड़वाह – नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा के मोरटका पुल से गुरुवार दोपहर में एक बेलम बुजुर्ग की 33 वर्षीय शादी शुदा युवती ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया ।लेकिन नदी में पानी अधिक होने से नाविको ने उस युवती को बचाने का पूरा प्रयास किया और उसे नाव से नर्मदा तट पर जीवित अवस्था में लाकर 100 डायल पुलिस को सूचना दी। तभी पुलिस ने तत्काल नर्मदा घाट से युवती को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बड़वाह भेजा। जहा युवती के होश में नहीं होने के कारण उसे डाक्टर द्वारा बेहतर उपचार के लिए इंदौर रैफर कर दिया। इस मामले की जानकारी देते हुए एएसआई कालू राम बदनावरे ने बताया की समीपस्थ ग्राम बेलम बुजुर्ग निवासी एक युवती ने अज्ञात कारणों से नर्मदा पुल से छलांग लगाई थी। जिसे नाविकों ने सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। किंतु अस्पताल में युवती घटना के पीछे का कारण बताने की स्थिति में नही थी। फिलाल युवती को उपचार के लिए इंदौर रैफर किया गया है। जबकि सूचना मिलने पर युवती के परिजन अस्पताल आ चुके है। जिनसे इस घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

198 Views
What do you think?

Leave a Reply