Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

ग्राम चिकली मुख्य मार्ग पर मुरूम का उत्खनन जोरों पर

2 min read
Text Size:

– चंद डंपरों की परमिशन पर दर्जनों डंपर मुरूम हो रही सप्लाई

अनोखा तीर, खिरकिया। ग्रामीण क्षेत्र में मुरूम खनन का कारोबार जमकर फल-फूल रहा है। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार मुरुम को निजी निर्माणकार्यों में खपाया जा रहा है। इसकी जानकारी विभागीय अफसरों को होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसकी न कोई परमिशन है, न कोई रायल्टी दी जा रही है। खनिज विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय हाथ में हाथ धरे बैठे हुए हैं। हरसूद तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिकली के मुख्य मार्ग से मुरूम का खनन हो रहा है, जो देर रात तक चलते रहता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बगैर खनिज विभाग की अनुमति लिए ग्राम के रसूखदार द्वारा धड़ल्ले से मुरूम निकाला जा रहा है। गांवों में जेसीबी और पोकलेन के माध्यम से खुदाई कर डंफरों से मुरूम का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में जेसीबी और पोकलेन से दर्जनों डंपर मुरूम खिरकिया की कॉलोनी में मुरूम सप्लाई की जा रही है। ग्राम चिकली के एक किसान की भूमि पर कुछ रकबे में मुरूम निकालने की परमिशन उक्त किसान द्वारा ली गई। जिसके बाद कुछ डंपर मुरूम रॉयल्टी को दिखाते हुए, कई दर्जनों डंपर मुरूम का उत्खनन जोरों पर चल रहा है। रात के अंधेरे में प्रशासन की नाक के नीचे से दर्जनों डंपर वेयरहाउस एवं खिरकिया में निर्माणाधीन कॉलोनी में सप्लाई की जा रही है। जिसकी शिकायत पूर्व में भी अन्य व्यक्तियों द्वारा की गई थी। परंतु मिलीभगत के चलते मुरूम का उत्खनन किया जा रहा है। जिसे देखने वाला कोई भी जिम्मेदार नहीं है।
इनका कहना है
आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है। ग्राम के हल्का पटवारी एवं खनिज विभाग के अधिकारी को भेजकर जांच करवाई जाएगी। अगर परमिशन नहीं हुई तो कार्रवाई कार्रवाई करेंगे।
– ललित कुमार, एसडीएम, हरसूद।

266 Views
What do you think?

Leave a Reply