Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

लंबित मांगो को लेकर… रिटायर्ड स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन ने बनाई कार्ययोजना

1 min read
Text Size:

– निजी होटल में रिटायर्ड अधिकारी-कर्मचारियों का समागम
अनोखा तीर, हरदा। इन्दौर रोड स्थित एक निजी होटल में बुधवार को म.प्र ग्रामीण बैंक रिटायर्ड स्टाफ की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर नर्मदापुरम से अध्यक्ष हरीश बिष्ट, सचिव राजेन्द्र परसाई, सुभाष पुरोहित, ओपी पांडे, केके वर्मा और अरविंद जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से रिटायर्ड अधिकारी-कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। रिटायर्ड स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पीएफ फंड वापसी तथा पीएफ पेंशन एवं उससे जुड़ी तमाम समस्याओं पर अपनी बात रखी। केन्द्रीय इकाई के आगामी चुनाव एवं आमसभा करने सहित अन्य बिन्दूओं से जिले के सेवानिवृत्त सदस्यों को अवगत कराया। साथ ही सदस्यों की समस्याओं को सुनकर आगामी कार्ययोजना तैयार की। केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद पालीवाल ने बताया कि बैठक में जिले के समस्त सदस्य मौजूद रहे। श्री पालीवाल ने बैठक का सफल संचालन भी किया। वहीं अंत में महेश विश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अशोक जोशी, बीएस चंदेल, दीपक कौशिक, गोविंद हरणे, कमलेश जोशी, केशव पंवार, महेश विश्नोई, एनडी खोदरे, उर्वशी पवार, आरसी गुर्जर, राधेश्याम शर्मा, राकेश पारे, सोमू शर्मा, रामविलास चौधरी, हरिनारायण पंवार, सुधीर पारे और वीके सिलारपुरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

208 Views
What do you think?

Leave a Reply