Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

मानवता की मिसाल, पुलिसकर्मी की दरियादिली

2 min read
Text Size:

– स्टेशन से लगभग 1 किमी. बुजुर्ग महिला को हेंड स्ट्रेचर से लाए पैदल

अनोखा तीर, खिरकिया। ऐसी खबर आपने बहुत बार देखी व सुनी होगी, जिसमें पुलिस ने किसी के साथ मारपीट, अभद्रता या प्रताडऩा की हो। अक्सर पुलिस वालों के किरदार को लोग हिंदी फिल्मों में दिखाए अनुसार संदिग्ध भरी नजरों से देखते हैं। वहीं जब रियल लाइफ का एक ऐसा किरदार जो पुलिस के मानवीय व मार्मिक चेहरे को हकीकत में दर्शाता मिला, तो पुलिस की छवि को देखने का नजरिया ही कुछ और हो गया। स्थानीय छीपाबड़ थाने में पदस्थ एसआई संजय शर्मा को बुधवार सुबह लगभग 8 बजे सूचना मिली के भिरंगी रेलवे गेट से करीब 1 किलोमीटर दूर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला खंडवा से इटारसी की ओर जाने वाली ट्रेन से गिर गई है। सूचना मिलते ही एसआई संजय शर्मा एवं अपने साथी पुलिसकर्मी नीलेश कर्पे के साथ पुलिस वाहन से तत्काल ही भिरंगी रेलवे गेट पर पहुंच। जिसके बाद जीआरपीएफ के जवान की मदद से बुजुर्ग महिला को 1 किलोमीटर तक स्ट्रेचर पर पैदल लाया गया। उसके बाद पुलिस वाहन से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर उपस्थित डॉ. राम सोनी से उपचार करवाया गया। उपचार के बाद महिला ने राहत की सांस ली और स्वस्थ महसूस किया। जिसके बाद बुजुर्ग महिला को अन्य ट्रैन में बैठाकर अपनी मंजिल की ओर रवाना किया गया। इस प्रकार के अनेक जनसेवा वाले कार्य स्थानीय थाने में पदस्थ संजय शर्मा द्वारा पूर्व में भी किए गए हैं। इस तरह हारे का सहारा बनकर संजय शर्मा ने कई बार पुलिस वाला होने के साथ-साथ मानवता की मिसाल भी कायम की।

266 Views
What do you think?

Leave a Reply