Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

सरपंच, उप सरपंच के वार्ड में ही नहीं पहुंच पा रहा नल जल का पर्याप्त पानी

2 min read
Text Size:

– हसावती पुल पर बह रहा प्रतिदिन हजारों लीटर व्यर्थ पानी

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के 20 वार्डों में नल जल के पर्याप्त पानी की व्यवस्था के लिए पीएचई विभाग द्वारा लगभग 3 लाख लीटर पानी क्षमता की 2 टंकिया तो बना दी गई हंै। लेकिन फिर भी वार्डों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिसका मुख्य कारण कई जगह पाइप लीकेज हो रहे हैं और घरों तक वह पानी पहुंचने की जगह सड़कों पर ही बह रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम के 16 व 17 नंबर वार्ड इंदिरा कॉलोनी जो ग्राम के सरपंच और उपसरपंच का वार्ड कहलाता है। यहां भी पानी की पर्याप्त व्यवस्था ग्रामीण परिवारों को नहीं मिल पा रही है। जिसका मुख्य कारण है हंसावती नदी पुल पर नल जल के लिए पाइपलाईन डाला जाना है। उक्त पाइपलाईन पुल के ऊपर से ही डाली गई है और वह दो जगह से क्रेक हो गई है। जिस कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है जो पानी घरों तक पहुंचना था वह पानी नदी में बह रहा है। ग्रामीण मुकेश पंवार, केवलराम सोलंकी, रामदीन माली ने कहा कि प्रतिदिन पानी जो मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है। मात्र हल्का सा पानी आता है जिससे घर उपयोग के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाती है। वहीं पीने के पानी के लिए भी हैंडपंप से लाना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने कहा कि यदि पाइपलाईन की व्यवस्था सही हो जाए तो पानी कॉलोनी के सभी परिवारों को मिल सकेगा। उन्होंने मांग की है कि ग्राम पंचायत को इस ओर ध्यान देकर फूटी हुई पाइपलाईन को सही कराना चाहिए।
इनका कहना है
दो जगह पाइपलाईन टूट गई है। जल्द एक-दो दिन में टूटे पाईपों को बदल दिया जाएगा। जिससे पानी व्यर्थ नहीं बहेगा और व्यवस्था सुचारु रूप से मिलने लगेगी।
– रानूू गजेंद्र भाटी, सरपंच ग्राम पंचायत सोडलपुर।

359 Views
What do you think?

Leave a Reply