Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

चूल्हे की आग से 4 मकान जलकर खाक

1 min read
Text Size:

– घटना टिमरनी के आदिवासी ग्राम मालेगांव की
अनोखा तीर, रहटगांव। क्षेत्र के वनांचल ग्राम मालेगांव में बुधवार दोपहर को चूल्हे की चिंगारी से एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते मकान के पड़ोस में बने अन्य तीन मकान भी आग की चपेट में आ गए। जिसके चलते चारों घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान सहित अनाज और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि सतीश इवने ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके कुछ देर बाद फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं ग्रामीणों की सजगता से एक अन्य मकान को जलने से बचा लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार, रहटगांव और बोरपानी वनपरिक्षेत्र के रेंजर, बीट गार्ड, सचिव मधुसूदन पाटिल ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर पीडि़त परिवारों को शासन से मिलने वाली राहत दिलाने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा कि मालेगांव के स्कूल ढाना के जगदीश पिता सोमा के घर में सबसे पहले आग लगी थी। जिसके बाद तीन घरों में भी आग फैल गई।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply