Skip to content
Friday, 6 November 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षक की हृदय गति रुकी

2 min read
Text Size:

नर्मदापुरम- जिले के पिपरिया तहसील मुख्यालय के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षक मुकेश स्थापक के हृदय गति रुक जाने से घबराहट की शिकायत होने पर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा शिक्षक मुकेश स्थापक को मृत घोषित कर दिया गया विदित हो कि प्लिपिक के पद पर पदस्थ शिक्षक मुकेश स्थापक के सीने में दर्द हुआ और वह जाकर एक कमरे में लेट गए। सर्वेक्षक हेमलता दास ने बताया कि बच्चों को परीक्षा में बैठने के बाद उन्होंने शिक्षक से हाल पूछा तो उन्होंने घबराहट हुई और अधिक दर्द बताया उन्होंने तत्काल गाड़ी करके डॉक्टर के यहां भेजा। बताया कि मुकेश अवस्थी के द्वारा प्राचार्य नरेंद्र राज को फोन किया कि मुझे घबराहट हो रही है कुछ बता पाते उसके पहले उनक बेहोश होकर वह गिर पड़े सभी शिक्षक एवं पर्यवेक्षक वह कर्मचारियों के सहयोग से उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसे थम चुकी थी डॉक्टर ने हाथ कटे की मौत की बात कह कर वापस कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी एसएल रघुवंशी बीआरसी प्रदीप शर्मा एवं स्टाफ के शिक्षकों के द्वारा सिविल अस्पताल में उनका पीएम कराया गया विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर अधिकारियों का बीमा किया जाता है लेकिन पर्यवेक्षक एवं शिक्षक का बीमा किया जाता है या नहीं इस मामले की जानकारी ली जा रही है
109 Views
What do you think?

Leave a Reply