Skip to content
Friday, 23 October 2026
खरगोन

सीएम राईज विद्यालयों में केजी-1 में प्रवेश के लिए आवेदन 7 मार्च तक

2 min read
Text Size:

खरगोन- जिले में सत्र 2023-24 में शासकीय सीएम राईज विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी की न्यूनतम आयु 4 वर्ष होना अनिवार्य है वे अपने निकटतम सीएम राईज विद्यालयों में 7 मार्च तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिले के 7 विकासखंडों में सीएम राईज विद्यालय संचालित है। इनमें केजी-1 (अरूण) में 25-25 सीट्स उपलब्ध हैं। सहायक आयुक्त श्री आर्य ने बताया कि यदि आवेदन फार्म सीट्स से अधिक प्राप्त होते है तो प्रवेश लॉटरी सिस्टम के माध्यम से दिया जाएगा। वहीं लॉटरी की प्रक्रिया 13 मार्च को दोपहर 2 बजे पूर्ण पारदर्शिता से होगी। सभी पालकगण लाटरी की प्रक्रिया के समय उपस्थित रहेंगे। साथ ही अन्य कक्षाओं में सीटों की उपलब्धता के आधार पर चयन किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए संबंधी सीएम राईज विद्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

इन विकासखण्डों में हैं सीएम राईज विद्यालय

सीएम राईज विद्यालय महेश्वर विकासखंड में शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेश्वर, भीकनगांव में शा. एकीकृत उमावि बमनाला, गोगांवा में शा. एकीकृत उमावि बिस्टान, भगवानपुरा में शा. एकीकृत उमावि धुलकोट, खरगोन में शा. एकीकृत उमावि टेमला, सेगांव शा. एकीकृत उमावि सेगांव तथा झिरन्या में शासकीय एकीकृत हाईस्कूल बड़ी में संचालित है।

181 Views
What do you think?

Leave a Reply