Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

मांडवी से जनपद सदस्यगुलाब सोलंकी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विरुद्धबैठे धरने पर

2 min read
Text Size:

 *आठनेर मुकेश सोनी* 

आठनेर जनपद पंचायत कार्यालय के प्रांगण में मांडवी क्षेत्र के जनपद सदस्य गुलाबचंद सोलंकी द्वारा 28 फरवरी से जनपद पंचायत प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने वर्ष 2017 में पाइपलाइन विस्तार कार्य किया था जिसमें गुणवत्ता हीनकार्य होने और मामले में लगातार शिकायत करने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर जनपद सदस्य गुलाब चंद सोलंकी ने जनपद कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठने का फैसला लिया विकास यात्रा अंतर्गत जनपद सदस्य के द्वारा पारसडोह जलाशय से मांडवी में पेयजल आपूर्ति करने हेतु लगातार मांग की जा रही थी निराकरण नहीं हुआ इस आशय की जानकारी देकर स्वयं जनपद सदस्य गुलाबचंद सोलंकी ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन को पहले 1 सप्ताह पूर्व मामले में जांच कराने की मांग की थी लेकिन प्रशासन के द्वारा आज समय तक जांच नहीं की समय सीमा के अनुसार सात दिवस बीतने के बाद आज 28 फरवरी से धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है बताया गया है कि संबंधित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया प्रदेश के मुख्यमंत्री जिला कलेक्टर को इस आशय की जानकारी सूचना पत्र के माध्यम से श्री सोलंकी द्वारा दी गई है

128 Views
What do you think?

Leave a Reply