Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

शहर में 5 करोड़ से होंगे विकास कार्य

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक में अनुमानित 5 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों को स्वीकृति हेतु प्रकरण पटल पर रखा गया। नगरपालिका के वातानुकूलित सभाकक्ष में नपाध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेंडिया द्वारा प्रेसिडेंट इन काउंसिल के सदस्यों की उपस्थिति में नगर में होने वाले विकास कार्यों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई। नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय राजू कमेंडिया ने बताया कि शासन द्वारा एसडीएमएस योजना अंतर्गत विकास कार्य हेतु हरदा नगर में लगभग 5 करोड़ की लागत से विकास कार्य किया जाना है। जिसमें रोड नाली, बिजली एवं हरदा नगर की स्वच्छता व्यवस्था को दृष्टिगत रखा गया है। प्रत्येक वार्ड में सड़कों नाली एवं बिजली इत्यादि की समस्या को ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य कराया जाएगा। जिन वार्डों में सड़कों की स्थिति अत्यधिक खराब है, जैसे क्र.34 एवं 28 ऐसे वार्ड में सड़कों और नालियों हेतु कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। वार्ड 34 के लिए लगभग एक करोड़ एवं वार्ड 28 में 80 लाख की लागत से सड़क, नाली एवं बिजली की समस्या का कार्य किया जाएगा। इस प्रकार नगर के प्रत्येक वार्ड की सड़क, नाली एवं बिजली की समस्या को ध्यान केंद्रित करते हुए उक्त लागत का हिस्सा प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए खर्च किया जाएगा। ताकि बड़े-बड़े शहरों की तरह हरदा नगर भी सड़कों नालियों एवं बिजली व्यवस्था में नंबर वन बना रहे। प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक में 101 विषयों पर पीआईसी के सभी सदस्यों द्वारा विकास के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई गई। जिन्हें सर्वसम्मति से आहूत बैठक में पास किया गया। बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधि राजू कमेंडिया, लोकेश राव मराठा, श्रीमती बिंदु विनोद गुर्जर, श्रीमती कैलाश देवीसिंह सांखला, श्रीमती कीर्ति राहुल अग्रवाल, श्रीमती अंजना संदीप पाराशर, श्रीमती विजय नर्मदाप्रसाद चौरसिया आदि सदस्य उपस्थित थे।

216 Views
What do you think?

Leave a Reply