Skip to content
Monday, 2 November 2026
सभी

श्रमदान के माध्यम से प्लास्टिक संग्रहण कार्यक्रम 28 फरवरी को

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:


हरदा
जिले के समस्त ग्रामों में सिंगल यूज प्लास्टिक के सुरक्षित निपटान के लिये श्रमदान के माध्यम से प्लास्टिक संग्रहण कार्यक्रम 28 फरवरी को होगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा रोहित सिसोनिया ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने अधिनस्थ ग्राम स्तरीय मैदानी अधिकारी कर्मचारियों के माध्यम से इस श्रमदान कार्यक्रम को सफल बनायें। उल्लेखनीय है कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन नियम के तहत पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिये पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया गया है तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन के लिये स्थानीय निकायों को जिम्मेदारी दी गई है।

334 Views
What do you think?

Leave a Reply