Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

डिजिटल बाबा ने लिखा पीएम को पोस्टकार्ड

1 min read
Text Size:

 

– अवैध उत्खनन के मुद्दे पर की चर्चा

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी रामशंकर महाराज डिजिटल बाबा अपनी नर्मदा परिक्रमा दौरान गुरूवार को हंडिया आए। इस दौरान अनेक श्रद्धालु उनसे मिलने पहुंचे। श्रद्धालुओं से धार्मिक एवं जल संरक्षण विषय पर चर्चा की। इस बीच कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी डिजिटल बाबा से मिलने पहुंचे। किसान प्रकोष्ट के प्रदेशाध्यक्ष केदार सिरोही, कांग्रेस नेता मनीष शर्मा एवं संजय अग्रवाल ने बाबा को फूल माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर परिक्रमा दौरान होने वाली कठिनाईयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया। मनीष शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुलाकात दौरान कांग्रेसजनों ने जिले की सीमा में होने वाले रेत के बेतहाशा अवैध उत्खनन पर गहरी चिंता व्यक्त जताई। कहा कि नर्मदा में मशीनों का उपयोग को लेकर शासन का दोहरा चेहरा देखने को मिल रहा है। उन्होंनें बाबा से इस बाबत पीएम को पोस्टकार्ड लिखने का अनुरोध किया, वहीं नर्मदा पथ निर्माण पर अपनी सहमति देने की बात कही। जिसे बाबा ने सहर्ष स्वीकार करते हुए सभी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा। जिसके माध्यम से नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर अंकुश लगाने की मांग की है।

414 Views
What do you think?

Leave a Reply