Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल हुए हरदा के युवा

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को देश की स्वच्छता राजधानी इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन हो गया। आयोजन के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंवकम की भावना से काम में लगा है। आज कई चुनौतियां हैं, भारत विश्व के साथ मिलकर इनसे निपटने में लगा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे दिन भी हाथ जोड़कर प्रवासी भारतीयों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि असुविधा हुई तो हमें क्षमा कीजिए। केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर प्रसाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। मंच पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सूरीनाम और गुयाना के राष्ट्रपति, केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, एमपी के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे।

हरदा के कलाकारों का रंग
इस सम्मेलन के लिए इंदौर शहर को अलग-अलग कलाकृतियों से सजाया गया। इसमें हरदा के कलाकार सतीश गुर्जर टीम ने प्रवासी भारतीयों को समर्पित लोकमाता मां अहिल्या देवी की अनाज से अनुपम तस्वीर बनाई जिसे देखने देशभर के लीडर, व्यवसायी, प्रवासी भारतीय आए और कला की सराहना की। हरदा के युवाओं में डॉ. यशवंत भाटी, कपिल गुर्जर, यश बुंदेला, सचिन बामने, गोविंद पाटील, सूरज खोरे, अंकित गुर्जर, हर्षित विश्नोई, वेदांत बाकें, शुभम गुर्जर, राधिका गुर्जर, दिव्या खोदरे, तन्वी दुगाया, दीपिका गुर्जर इंदौर में हो रहे सम्मेलन व प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल हुए।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply