Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन

2 min read
Text Size:

 

 

*धनाराम जी महाराज करेंगे* *अगुवाई*

 

 

आठनेर आठनेर से 5 किलोमीटर दूर ग्राम मांडवी में आज 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक 11 दिवसीय अखंड रामायण हनुमान चालीसा का आयोजन कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ इस संबंध में नगर के किराना व्यवसाई एवं उन्नत कृषक संजय झाड़े ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी हमारे ग्राम मांडवी में धनाराम जी महाराज जाम सांवरी के नेतृत्व में 11 दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज प्रातः 10:00 बजे से कलश यात्रा का आयोजन कर मांडवी ग्राम मे कलश यात्रा एवं सभी भगवानों के मंदिरों में पूजा अर्चना कर अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन प्रारंभ किया गया यह आयोजन पूरे मांडवी ग्राम वासियों की ओर से प्रतिवर्ष होता है यह आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी तक रहेगा इस आयोजन में माडवी सहित आसपास के ग्रामों के हजारों श्रद्धालु गन प्रतिवर्ष इस आयोजन में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेते हैं श्री झाड़े ने बताया कि इस वर्ष भी यह आयोजन विशाल रूप से किया जा रहा है जिसमें पूरे ग्रामवासी एवं आसपास के ग्रामों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु गण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे वही मांडवी के साहू सर ने बताया कि पहले यह कार्यक्रम सप्ताह भर का हुआ करता था अब 11 दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि सभी ग्रामवासी इस कार्यक्रम में 11 दिन अपना पूरा समय 24 घंटे हनुमान चालीसा पढ़ने में एवं संगीत में यह कार्यक्रम प्रस्तुति देने बाहर से भी मंडली यहां पहुंचती है उन्होंने भी सभी मंडलों से आग्रह किया है कि आप सभी 10 तारीख से 20 तारीख तक हनुमान चालीसा पाठ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं

114 Views
What do you think?

Leave a Reply