Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

मसनगांव-सिराली रोड पर रेल्वे ब्रिज की निविदा जारी

2 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर,हरदा। आखिरकार मसनगांव-सिराली रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण की बेला आ गई है। लोकनिर्माण विभाग के सेतु निर्माण परिक्षेत्र ने इस रेलवे ओवरब्रिज सहित प्रदेश में छह ब्रिज निर्माण की निविदा जारी कर दी है। विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हरदा जिले में इटारसी-खंडवा सेक्शन के लेवल क्रासिंग क्रमांक 201 पर मसनगांव – सिराली रोड के रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। यह ओवरब्रिज 1751.87 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा। विभाग द्वारा इसकी प्रथम निविदा प्रदेश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों में जारी कर दी है। यह मंजूर होने के बाद संबंधित निविदा कंपनी द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बीते दिनों पत्रकार वार्ता में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराने की घोषणा की थी। अब विभाग द्वारा इसकी निविदा जारी करने बाद कार्य शुरू होने की उम्मीदें जागी हैं। विभाग ने इस ओवरब्रिज के साथ सागर जिले में मालखेड़ी-करोंद सेक्शन, नर्मदापुरम जिले में इटारसी- जबलपुर सेक्शन, मंदसौर जिले में सीतामऊ-गंगाधर मार्ग पर चंबल नदी के जलमग्नीय पुल, देवास जिले में फतेहगढ़ से मेलपीपलिया मार्ग पर ब्रिज निर्माण के साथ सागर जिले लुहागर-नरेटा मार्ग पर जलमग्नीय पुल निर्माण की भी निविदा जारी की है।

244 Views
What do you think?

Leave a Reply