Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

*छात्र-छात्राएं पहुंचे वन विभाग के अनुभूति कार्यक्रम में आठनेर मुकेश सोनी

1 min read
Text Size:

वनों की अनुभूति 

वन वृत्त बैतूल , दक्षिण वनमण्डल बैतूल के तत्वावधान में परिक्षेत्र आठनेर के दर्शनीय स्थल अंबा माई अंतर्गत वन विभाग द्वारा माध्यमिक शाला रजापुर , काबला , दाबका के लगभग 120 स्कूली बच्चों को वन एवं पर्यावरण का सुखद अनुभव कराया गया ।

 साथ ही प्लास्टिक मुक्त दोना पत्तल में प्राकृतिक भोजन कराया गया । उपरांत वन एवं वन्यप्राणी के संबंध में क्विज प्रश्नोत्तरी एवम चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमे अव्वल आए बच्चों को रोचक पुरस्कार प्रदान किए गए ।

 मध्य प्रदेश इको पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री इरपाचे जी (जिला पंचायत सदस्य) , श्री गवांडे जी , श्री जी एल जोनवार (sdo multai) उपस्थित रहे । इस इको कैंप में रेंजर नितिन पवार , प्रेरक व्रक्षमित्र राजेंद्र सिंह जी , श्री के एल चंदेलकर जी द्वारा बच्चो को प्राकृतिक पथ भ्रमण पर विभिन्न पेड़ पौधों एवम वन्य प्राणियों के बारे में रोचक जानकारी दी गई।

279 Views
What do you think?

Leave a Reply