Skip to content
Friday, 9 October 2026
सभी

सर्व मंगल पदयात्रा 23 को आठनेर से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर को पहुंचेगी अम्मा माई

2 min read

आठनेर मुकेश सोनी

आठनेर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के नेतृत्व में सर्व मंगल पदयात्रा 23 दिसंबर को आठनेर बाजार चौक स्थित मां अंबा मंदिर से पूजा अर्चना कर अंबा माई के लिए प्रस्थान करेगी इस संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने बताया कि उक्त यात्रा अम्बा देवी मंदिर आठनेर स्थित बाजार चौक मंदिर में पूजा अर्चना कर मेन रोड होते हुए मुख्य बस स्टैंड आठनेर चक्रवर्ती मोहल्ला राम मोहल्ला पटेल मोहल्ला होते हुए छोटे बस स्टैंड पहुंचेगी जहां पर सभी नगर वासी प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी इस सर्वमंगल पदयात्रा को छोटे बस स्टैंड से बरखेड़ा के लिए रवाना करेंगे तत्पश्चात बरखेड़ में यह यात्रा का स्वागत होगा जहां जिला पंचायत सदस्य अर्चना कृष्णा गायकी के नेतृत्व में बरखेड़ सहित आसपास के ग्रामों के लोग इस यात्रा का स्वागत कर इस सर्व मंगल यात्रा में शामिल होकर गोंडी घोगरा सूखी हिड़ली पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम इस यात्रा का होगा इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष सुषमामनोज जगताप विनय जीतपुरे उपाध्यक्ष नगर परिषद द्वारा बताया गया कि 24 दिसंबर को प्रातः यह पदयात्रा पुणे दिल्ली से रवाना होगी जो बोर पेंड सुकवा होते हुए साल बड़ली पहुंचेगी एवं साल बरडी में रात्रि विश्राम यह यात्रा का होगा तत्पश्चात 25 दिसंबर 2022 को साल बरडी सेकच्चे रास्ते होते हुए पाट से अंबा माई पहुंचेंगे जहां महाआरती होगी एवं इस यात्रा का समापन भंडारा प्रसादी के साथ संपन्न होगा भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गाय की भाजपा नेता मनोज जगताप रामदयाल जी जीतपुरे भीमराव जी वागदरे पिंटू शिंदे सहित नगर के सभी भाजपा नेताओं ने क्षेत्रीय जनमानस एवं नगर वासियों से इस यात्रा में शामिल होकर मां भवानी के दरबार पहुंचने की अपील की है

126 Views

Leave a Reply