Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

12 दिवसीय आयोजन की प्रभात फेरियों के साथ सिक्ख समाज ने की शुरुवात

1 min read
Text Size:

विकास पवार

बड़वाह – सिक्खों के दसवें गुरु श्रीगुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 29 दिसंबर को मनाया जाना है ।इस पर्व के अंतर्गत 12 दिवसीय आयोजनों की शुरुआत रविवार सुबह प्रभात फेरियों के साथ हुई । प्रभात फेरी के प्रभारी सिक्ख समाज के मीडिया प्रभारी सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि प्रभात फेरी प्रथम दिवस स्थानीय गुरुद्वारे से आरंभ होकर मुख्य चौराहा, खंडवा रोड़, सरस्वती नगर, नर्मदा कॉलोनी, श्री नगर कॉलोनी होकर पुनः गुरुद्वारे पहुंची।

इस दौरान सिक्ख संगत के साथ ही अन्य समाज सदस्यो ने प्रभात फेरी का स्वागत कर एकता का परिचय दिया।

प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह, सचिव गुलबीर सिंह, रविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, इकबाल सिंह,भूपेंद्रर सिंह, सुरजीत सिंह आदि ने समाज सदस्यो से प्रतिदिन फेरी में शामिल होने की अपील की है।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply