Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

सेष ग्रुप बड़वाह ने शहर में सड़क चौड़ीकरण के लिए दिया ज्ञापन

3 min read
Text Size:

विकास पवार
बड़वाह – इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बसे बड़वाह नगर के रहवासी और अन्य क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को इंदौर इच्छापुर हाईवे के गड्डे जान लेवा साबित हो रहे है ।लेकिन इस मार्ग पर होने वाले गाड्डो को भरने एवम रोड चौड़ीकरण करने के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि सुध नहीं ले रहे है ।ऐसी स्थिति में शहर के से ग्रुप बड़वाह के सदस्यो ने एसडीएम के नाम लिखा ज्ञापन जन सुनवाई के दौरान जनपद सीईओ रोहित पचौरी को देकर इस समस्या से शहरवासी और आम जनता को निजात दिलाने का निवेदन किया है ।

ज्ञापन के माध्यम से बताई शहर में होने वाली समस्या ——

जनपद पंचायत में होने वाली मंगलवार को जन सुनवाई में जाकर शहर के सेष ग्रुप बड़वाह के सदस्य मनप्रित भाटिया,गणेश चौधरी,रवि जैन मुजफ्फर अगवान सहित अन्य सदस्यों ने सीईओ श्री पचौरी को ज्ञापन दिया । जिसमे सदस्यो ने बताया की केंद्र सरकार ने इंदौर के तेजाजी नगर से ग्राम बलवाडा स्थित सड़क मार्ग के नवीनीकरण करने की घोषणा हुई है ।जबकि बलवाड़ा से बड़वाह शहर मात्रा 18 किलो मीटर ही शेष बचता है ।जिसको ध्यान में रखते हुए तेजाजी नगर से बड़वाह के नर्मदा पुल तक इस इंदौर इच्छापुर मार्ग का चौड़ीकरण करने के साथ ही नवीनीकरण किया जाए ।ताकि स्थानीय रहवासियों के साथ बाहरी क्षेत्रो से आने वाले यात्रियों को सुगम मार्ग मिल सके ।

एक्वाडक्ट पुल मार्ग के दोनो तरफ हो सड़क का मरम्मत कार्य ——

खड़वा रोड स्थित आम वाले हनुमान मंदिर के समीप एक्वाडक्ट पुल से होकर ओंकारेश्वर जाने वाला मार्ग है ।जो भारी बारिश और वाहन के अत्यधिक दबाव के कारण विगत कुछ माह से इस मार्ग पर गड्डे हो चुके है ।यह मार्ग पुराने नर्मदा पुल बंद होने के दौरान ओंकारेश्वर ,सनावद और खंडवा जाने वालो के लिए वैकल्पिक मार्ग है ।इस सड़क मार्ग के मरम्मत कार्य को करने के लिए ग्रुप सदस्यो ने ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करवाया है ।

काटकुट फाटे से नर्मदा पुल तक सड़क मार्ग का हो चौड़ीकरण ——

सदस्यो का कहना है वर्तमान में शहर के काटकुट फाटे से नर्मदा पुल मार्ग तक काफी मात्रा में गड्डे हो चुके है ।जबकि शहर के मुख्य चौराहे और अन्य व्यस्तम मार्गो पर पार्किंग का अभाव बना हुआ है ।जिसके कारण मुख्य हाईवे पर संचालित दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को मजबूरी में अपने वाहन हाईवे पर सड़क किनारे पार्क करना पड़ता है ।जिसके कारण हाईवे सड़क मार्ग की चौड़ाई और कम होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।सदस्यो ने ज्ञापन के माध्यम से काटकुट फाटे से नर्मदा पुल तक सड़क का चौड़ीकरण कर सड़क मार्ग का नवीनीकरण करने की मांग प्रशासन से की है ।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply