Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

घटस्थापना के साथ आज से शुरू होगा नवरात्र पर्व

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में सोमवार से नवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर क्षेत्र में बड़ा ही उत्साह दिख रहा है। रविवार को दिनभर पंडालों में तैयारियां चलती रही। जहां इस बार पांच जगह देवी प्रतिमा विराजमान होगी, वहीं तीन जगह देवी स्थलों पर 9 दिनों तक पूजा-अर्चना की जाएगी। ग्राम में पहली बार नवरात्रि में काली माता की प्रतिमा मालीपुरा में विराजमान की जाएगी। वहीं बाजार चौक, कान्हा बाबा चौक, इंदिरा कॉलोनी, टीटी नगर में देवी प्रतिमाएं विराजित की जाएगी। वहीं जाखण माता, आई माता और कुयली वाली माता मंदिर ओंटलों पर श्रद्धालु प्रतिदिन चल चढ़ाकर पूजा-अर्चना करेंगे। पंडित शैलेंद्र चौरे ने बताया कि शुभ मुहूर्त में घट स्थापना कर देवी प्रतिमा विराजमान की जाएंगी।
कुयली माता पर जल चढ़ाने उमड़ेगी भीड़

ग्राम के वार्ड नंबर 10 खाली मोहल्ले में स्थित कुयली वाली माता मंदिर ओटले पर वर्षों पुरानी खंडित देवी प्रतिमाएं रखी हुई हैं, जहां भक्त 9 दिनों तक माता रानी को मनाने के लिए जल चढ़ाने और पूजा-अर्चना करने पहुंचेंगे। नवरात्रि में यह मूर्तियां भक्तों के लिए बड़ा ही आस्था का केंद्र रहती हैं। जहां सुबह से जल चढ़ाने का सिलसिला दोपहर तक चलता रहता है। यह मूर्तियां औरंगजेब के जमाने की हैं, जो एक वटवृक्ष के नीचे रखी हुई हैं, जो सभी खंडित हैं, लेकिन भक्तों के लिए बड़ा ही आस्था का केंद्र हैं।


नहीं है रास्ता
कुइली वाली माता मंदिर तक पहुंचने के लिए रास्ते का आवागमन सही नहीं है। यहां गंदा पानी और नाले का पानी मुख्य मार्ग पर चौबीसों घंटे बहता रहता है, जिस कारण भक्तों को यहां नंगे पैर निकलने में बड़ी परेशानी होती है। माता रानी को जल चढ़ाने से पहले ही भक्तों को गंदगी का सामना करना पड़ता है। यह समस्या वर्षो से बनी हुई है, लेकिन इस और प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत को इस ओर ध्यान देकर जल्द भक्तों के लिए व्यवस्थित मार्ग तैयार करना चाहिए, जिससे भक्त प्रतिदिन माता रानी तक पहुंच सके।
———————————-

114 Views
What do you think?

Leave a Reply