अनोखा तीर, रहटगांव। वन विभाग के एसडीओ ओ.पी बिडोरे द्वारा वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों को ग्राम कायदा हॉट बाजार में 29 सितंबर को रहटगांव में आयोजित होने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों से शिविर का लाभ लेने का निवेदन भी किया। इस दौरान आरपी बछानिया, डिप्टी वनरक्षक महेश बामने, सरपंच प्रतिनिधि सतीश इवने, जनपद सदस्य रामपाल धुर्वे सहित ग्राम केली, बोरपानी, मालेगांव, जडक़ऊ, डेहरिया, रवांग, कुमरूम आदि गांव के लोग उपस्थित रहे।
———————————
नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 29 को

Text Size:
116 Views
What do you think?






