Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया संकुल के विभिन्न शासकीय शालाओं में सोमवार को शिक्षक दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। संकुल अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला बिछौला में संयुक्त कार्यक्रम रखा था। इस मौके पर शाला के छात्रों ने समस्त शिक्षकों को फूलमाला एवं शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया, वहीं शिक्षकों के चरण छू-कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार शिक्षक दिवस के चलते शासकीय शाला परिसर में विशेष साज-सज्जा की गई थी। इस अवसर पर प्रधान पाठक नरेन्द्र धार्मिक ने उपस्थित बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व विषय पर प्रकाश डाला। साथ ही बच्चों को उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री भी भेंट की। उपहार पाकर बच्चे खुश नजर आए। कार्यक्रम में शिक्षिका पुष्पा मौर्य, आशा देशमुख, कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रदीप गौर, अतिथि शिक्षक प्रतिभा श्रीवास समेत एकीकृत शाला का स्टाप मौजूद था।
—————————-

289 Views
What do you think?

Leave a Reply