Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

प्रतिबंधित 9 बोर पिस्टल के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोहागपुर और माखन नगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

1 min read
Text Size:

सेमरी हरचंद :- सोहागपुर और माखन नगर थाना पुलिस ने आज घेराबंदी कर सोहागपुर के मारूपुरा से एक कुख्यात आरोपी को पकड़ा है जिसके पास से पुलिस ने प्रतिबंधित 9 बोर पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस और एक खटकेदार चाकू बरामद किया है। आरोपी पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास सहित 16 मामले दर्ज थे यह आरोपी का सत्र का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जहांगीर उर्फ जग्गू अल्वी पिता के. एस. अल्वी माखन नगर थाना क्षेत्र के प्रेमतला का निवासी है यह पिछले 5 सालों से फरार चल रहा था। सोहागपुर थाना एवं माखन नगर थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम ने सोहागपुर के मारुपुरा स्थित उसके एक अन्य मकान से उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है गिरफ्तार करते समय आरोपी के पास लोडेड प्रतिबंधित 9 बोर पिस्टल जप्त की गई है जब तक की गई 9 बोर पिस्टल केवल सशस्त्र बलों को ही दी जाती है। उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक डॉ गुरु करण सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एसडीओपी मदन मोहन समर के निर्देशों पर सोहागपुर थाना प्रभारी विक्रम रजक और माखन नगर थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव द्वारा गठित की गई टीम के द्वारा की गई है

 मदन मोहन समर एसडीओपी सोहागपुर

182 Views
What do you think?

Leave a Reply