Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

आयशर चालक ने मारी टक्कर, कार सवार दो घायल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। बीती रात खंडवा हरदा मार्ग पर आयशर वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक कार चालक को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार यामीन पिता जब्बार खान तथा मोहसिन पिता हबीब खान के सिर में गंभीर चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी देते हुए अस्पताल प्रभारी आरक्षक करण सिंह राजपूत ने बताया कि आयशर वाहन चालक एमपी 04 जीबी 7033 तेज गति से हरदा से बुरहानपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान खंडवा से हरदा की ओर सेंट्रो कार से लौट रहे यामीन खान ने वाहन क्र.एमपी 05 सीबी 2871 को टक्कर मार दी। आयशर चालक व परिचालक को वाहन सहित सिविल लाइन थाने में पहुंचाकर फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
—————————

143 Views
What do you think?

Leave a Reply