Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

नाले पर रपटा निर्माण की मांग

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका क्षेत्र की शहरी सीमा के वार्ड क्र. 35 वीर सावरकर वार्ड के पास खेतों में जाने वाला रास्ते पर टिमरन नदी का नाला बहता है। इस नाले पर पुल नहीं बनने के कारण किसान हमेशा परेशान रहते हंै। पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने ने बताया कि आगामी कुछ दिनों के बाद किसानों की फसल काटना चालू हो जाएगी। लेकिन पुराना रपटा क्षतिग्रस्त होने के कारण किसान अपनी फसल कैसे लेकर आएंगे। किसानों ने पूर्व में कई बार नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया। लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आज तक नहीं गया। पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इसमें से लोगों का पैदल निकलना मुश्किल है, तो किसानों की ट्राली कैसे निकल पाएगी। किसानों का आरोप है कि पिछले कार्यकाल में बीजेपी का पार्षद उड़ा में नियुक्त हुआ था, तो शिवराज सरकार ने हर एक नए वार्ड में एक करोड़ रुपए देने का आश्वासन दिया था। जिसमें यह पुल का प्रस्ताव पास भी हो गया था। लेकिन पुल का अभी तक निर्माण कार्य नहीं हो सका है। किसानों का कहना है कि हमारी फसल कटना चालू हो जाएगी, इस दौरान क्षतिग्रस्त रपटे पर ट्राली पलटने का आशंका बनी रहेगी। इस मार्ग पर लगभग डेढ़ सौ किसानों के खेत लगे हुए हैं। जो पुल नहीं होने के कारण मुसीबत का सामना कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इसे अभी तत्काल जेसीबी की मदद से बजरी डालकर वैकल्पिक व्यवस्था कर चालू किया जाए साथ ही जल्द ही पुल निर्माण किया जाए। किसानों ने कहा कि शीघ्र ही प्रशासन ने कोई ध्यान नही दिया तो हम चक्का जाम करेंगे। किसान प्रमोद तिवारी, दिनेश दुगया, पुरुषोत्तम दुगया, धर्मेंद्र दुगया, अमरनाथ बांके, अभिषेक राठौर, मिंटू पटेल, पार्षद सुनील गीते सहित अन्य किसानों ने शीघ्र ही उक्त समस्या पर ध्यान देकर पुल निर्माण की मांग की है।
——————–

126 Views
What do you think?

Leave a Reply