Skip to content
Thursday, 5 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

 आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह हरदा ब्लाक के ग्राम देवतालाब और बैड़ी के बीच का दृश्य है। जहां बाढ़ के कारण पुलिया का एक हिस्सा धंस गया है, जो गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया है। सडक़ के ठीक किनारे इस आफत के चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर रात के समय वाहन दुर्घटना का डर रहता है। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि पिछले महिने लगातार बारिश के कारण नाला उफान पर बह रहा था। इस दौरान पानी के तेज बहाव में पुलिया का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जो अब दुर्घटना का सबब बना हुआ है। स्थिति यह है कि इसका अतिशीघ्र सुधार कार्य कराए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। क्योंकि, यहां से गुजरने वाला हर एक व्यक्ति इस अव्यवस्था को कोसते हुए सिर्फ यही कहते हंै, कि यह बात गलत है।
————————

108 Views
What do you think?

Leave a Reply