Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

प्रकृति का संदेश, मिट्टी के हों श्रीगणेश : संजना

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। गणेश चतुर्थी पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए नगर में करीब 70 प्रमुश स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई हैं। इसके अंतर्गत शहर के कुछ बच्चों व युवाओं द्वारा मिट्टी से बने गणेश तैयार किए गए हैं। प्रकृति का संदेश, मिट्टी के हों श्री गणेश इसी संदेश को हर घर में पहुंचाने के उद्देश्य से पर्यावरण की सुरक्षा हेतु एक छोटा सा प्रयास संजना पाठक द्वारा प्रस्तुत श्री महाकाल आट्र्स ने बच्चों के साथ मिलकर किया है। संजना पाठक ने अपनी टीम के साथ मिलकर इको फ्रेंडली गणेशजी की मूर्तियां बनाने के बाद उन मूर्तियों को गरीब बच्चो में दान कर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी गई। संजना का कहना है कि मिट्टी के गणेशजी स्थापित करने का उद्देश्य पर्यावरण और नदी को स्वच्छ रखना है। मिट्टी के मूर्तिया जल्द हि पानी में घुल जाती हंै। जिससे पानी भी दूषित नहीं होता और प्रकृति का भी कोई नुकसान नहीं होता है। इस दौरान भूरवी सोनेर, ऋषिका अग्रवाल, पार्थ छाप्परे, श्रेष्ठ अग्रवाल, इशिका अग्रवाल, जानवी बंसल, कृति अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
————————

334 Views
What do you think?

Leave a Reply