Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

किसान उत्पादन संगठन को पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मंगलवार को हरदा विकासखण्ड के किसान उत्पादन संगठन मां रेवा किसान उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित हरदा का पंजीयन प्रमाण-पत्र संस्था के अध्यक्ष ग्राम रातातलाई निवासी मुकेश जाट को प्रदान किया। इस दौरान उपसंचालक कृषि एमपीएस चन्द्रावत, सहायक पंजीयक बासुदेव सिंह भदोरिया, सीबीबीओ मध्यभारत के क्षेत्रीय प्रबन्धक संजय पंडया एवं संस्था के प्रबन्धक रघुवीर सिंह राजपूत उपस्थित थे। सहायक आयुक्त सहकारिता श्री भदोरिया ने बताया कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘नए 10000 एफपीओ का गठन’ के तहत कृषि मंत्री कमल पटेल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा नियुक्त सीबीबीओ मध्यभारत कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड भोपाल के सहयोग से हरदा विकासखण्ड में मां रेवा किसान उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित हरदा का गठन किया गया। हरदा विकासखण्ड के गांव रातातलाई, खेड़ा, अजनास, रेलवा, मांगरूल, भंवरतलाब, भादुगांव, खरदाना, उंवा, सगोदा आदि के किसानों द्वारा अंश राशि एकत्र कर संस्था का गठन किया गया।
—————————

300 Views
What do you think?

Leave a Reply